बॉलीवुड

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: शादी के बाद तुरंत अथिया संग रोमांटिक वक्त नहीं बिताएंगे केएल राहुल, सामने आया ये कारण

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल हनीमून पर तुरंत नहीं जाएंगे। ये दोनों पहले अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निपटाएंगे और फिर हनीमून पर जाएंगे। उम्मीद है कि आईपीएल 2023 निपटने के बाद राहुल अपनी पत्नी अथिया को लेकर हनीमून पर जाएंगे।

Image

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: शादी के बाद तुरंत अथिया संग रोमांटिक वक्त नहीं बिताएंगे केएल राहुल, सामने आया ये कारण

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 के दिन भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 7 फेरे लेकर घर बसा लिया। केएल राहुल और अथिया शेट्टी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से क्रिकेट इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री दोनों जगहों पर खुशी का माहौल है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जब से शादी रचाई है, तब से ही फैंस यह पूछ रहे हैं कि ये दोनों हनीमून के लिए कहां जाएंगे?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों ने फैसला लिया है कि ये शादी के बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निपटाएंगे और फिर रोमांटिक वक्त बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह का रुख करेंगे। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया है, 'केएल राहुल शादी के तुरंत बाद क्रिकेट में बिजी हो जाएंगे। भारत को कई सीरीज खेलनी हैं और फिर आईपीएल 2023 भी है। राहुल आईपीएल 2023 के अहम खिलाड़ी हैं। अथिया भी यह बात समझती हैं और उन्होंने भी इतने समय में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को वक्त देने का फैसला लिया है। जब दोनों फ्री हो जाएंगे तो हनीमून के लिए जाएंगे।'

आईपीएल 2023 के बाद होगा रिसेप्शन

अभिनेता सुनील शेट्टी बेटी अथिया शेट्टी का कन्यादान करने के बाद मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने तब बताया कि वो अथिया-राहुल का रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद करेंगे। शादी के तुरंत बाद सभी लोग अपनी लाइफ में बिजी हो जाएंगे और जब इन्हें प्रोफेशनल लाइफ से वक्त मिलेगा, तब वेडिंग रिसेप्शन रखेंगे। तब तक सुनील शेट्टी के करीबी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article