केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने कराया अपनी नन्ही सी जान का दीदार, कपल ने बताया बेटी का नाम

Kl Rahul Athiya Shetty reveal name of baby girl: भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) हाल ही में पैरेंट्स बने है। इस बीच केएल राहुल और अथिया ने अपनी बेटी का क्यूट सा चेहरा दिखाया है। साथ ही कपल ने फैंस को अपनी नन्ही सी जान का नाम भी बता दिया है।

Kl Rahul Athiya Shetty daughter first pic: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी है। दोनों अब माता पिता बन चुके हैं, इस बात से उनके चाहने वाले काफी खुश है। इस बीच केएल राहुल और अथिया शेट्टी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। लेटेस्ट पोस्ट में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी क्यूट सी बेटी का दीदार कराया है। केएल और अथिया के पोस्ट को देखकर फैंस का दिन बन गया है।

kl rahul athiya shetty daughter first pic

केएल राहुल की बेटी की पहली तस्वीर

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। हालांकि पोस्ट में कपल ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए केएल राहुल और अथिया ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। कपल ने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ, इवारा-इश्वर का तोहफा।' बता दें कि केएल और अथिया का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के कई स्टार्स इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed