KL Rahul-Athiya Shetty की शादी के लिए सजा क्रिकेटर का घर, देखें FIRST PICS

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 17, 2023, 09:00 PM IST

KL Rahul-Athiya Shetty wedding preparation: के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। क्रिकेटर के एल राहुल के घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस कपल की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

KL Rahul-Athiya Shetty शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल की शादी 23 जनवरी 2023 को होगी। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस साल की सबसे बड़ी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में बिजी है। पैपराजी अकाउंट ने के एल राहुल के घर के बाहर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में घर के बाहर लाइटिंग नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी की तैयारियां सुनील शेट्टी के घर पर ही होगी। सुनील शेट्टी अपने बिल्डिंग के नौवे फ्लोर पर रहते हैं। शादी की तैयारियां इस बिल्डिंग के 13वें फ्लोर पर हो रही है।

kl rahul and athiya shetty (1)

kl rahul and athiya shetty (credit pic: social media)

सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस पर कपल सात फेरे लेगा। एक्टर के फॉर्महाउस को सजाया जा रहा है। दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। शादी के बारे में दोनों परिवार में से किसी ने भी अभी तक कुछ नहीं कहा है।

End of Feed