Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे आथिया-राहुल, मेहमानों ने बढ़ाई शादी की रौनक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 08:51 AM IST

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी एक लंबे रिलेशनशिप के बाद अब आज 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है। बीते दिन दोनों के संगीत की रौनक भी नजर आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे राहुल और आथिया।
  • सुनील शेट्टी ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
  • शादी के वेन्यू में मेहमानों ने एंट्री लेना शुरू कर दिया है।

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: भारतीय स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) काफी समय से ओपन रिलेशनशिप में हैं। अब आखिरकार दोनों आज 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में मेहमानों ने एंट्री भी ले ली है। शादी से पहले के फंक्शन और बाकी रस्में शुरू हो गई हैं। जिसके साथ ही अब फैंस जल्द से जल्द दोनों की शादी की फोटोज देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर शादी से पहले ही एक्टर सुनील शेट्टी ने साफ कर दिया है कि शादी के बाद ही मीडिया को दोनों को फोटोज मिल जाएंगी। इसके साथ ही एक्टर ने इस बात की भी पुष्टि की है कि दोनों आज ही शादी करने वाले हैं।

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding

आज होगी राहुल-आथिया की शादी

बीते दिन मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने यह साफ कर दिया है कि शादी की तस्वीरें मीडिया के साथ भी शेयर की जाएगी। एक्टर ने कहा, ‘मैं आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। कल मेरे दोनों बच्चे मीडिया के सामने आएंगे।’ बता दें कि सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में अब मेहमानों ने भी एंट्री लेना शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें शादी के घर की हलचल साफ नजर आ रही है।

End of Feed