बॉलीवुड

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: शादी के बाद केएल राहुल और अथिया आएंगे मीडिया के सामने, सुनील शेट्टी ने कहा- कल बच्चों को लेकर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 06:44 PM IST

kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी चर्चा में छाया हुई है। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि कल दोनों मीडिया के सामने आएंगे। मैं अपने परिवार के साथ आप सबसे मिलूंगा। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

kl rahul and athiya shetty (credit pic: instagram)

kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कल यानी 23 जनवरी 2023 को शादी के सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस पर होगी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी से पहले एक्टर सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए शादी की डेट कंफर्म कर दी है। सुनील शेट्टी ने कहा कि आप लोगों को तस्वीरें मिल जाएगी। मैं आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। कल मेरे दोनों बच्चें मीडिया के सामने आएंगे। एक्टर का फॉर्महाउस गेस्ट के स्वागत के लिए सज चुका है। वीडियो में सुनील शेट्टी अपनी कार से उतरते हैं और मीडिया से बातचीत करते हैं।

एक्टर ने कहा, आ रहे हैं हम लोग, कल उनको लेकर आता हूं, बच्चों को। एक्टर ने अपने दिल पर हाथ रखते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से प्यार दिखाया है, उसके लिए बहुत- बहुत शुक्रिया। पैपराजी ने कपल को शादी के लिए ढेर सारी बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी मना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ आएंगे।

कल होगी राहुल और अथिया की शादी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। 21 जनवरी से शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। संगीत फंक्शन में सुनील शेट्टी से लेकर अरहान तक ने दमदार परफॉर्मेंस दिया। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने कभी भी पब्लिक में अपने रिेलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों को अक्सर ऑफिशियल डिनर और वेकेशन पर साथ में देखा जाता था। अथिया अक्सर राहुल के साथ मैच देखने जाती थी। दोनों ने दुबई में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर नए साल के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article