Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan Box Office Collection Day 8: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हुई थी। सलमान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म ने पहले दिन ठीक- ठाक कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। मेकर्स को उम्मीद थी कि किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुई 8 दिन हो गए हैं और अभी तक 100 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार नहीं कर पाई है।
kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection (credit pic: instagram)
रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार की कमाई के आकड़े सामने आ गए हैं। सलमान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है। कल ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -2 भी रिलीज हुई है। पोन्नियन सेल्वन से सलमान की फिल्म को कड़ी टक्कर मिली।
8 वें दिन कमाए महज इतने करोड़ रुपये
किसी का भाई किसी की जान ने 7वें दिन 3.5 करोड़ का बिजनेस किया था और 8वें दिन मात्र 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर सलमान की फिल्म ने अभी तक 92.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। मेकर्स की निगाहें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी है। इस वीकेंड पर सलमान की फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर पाती है या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा।
सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेकटेंश, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मौजूद हैं। ये मल्टी स्टार फिल्म पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से 4 साल बाद भाईजान ने पर्दे पर वापसी की थी। अब दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का इंतजार है।
