Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Poster: कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) की हिट फिल्म रही किस किसको प्यार दूं का दूसरा पार्ट रेडी हो गया है। लंबे समय से फिल्म को शूट कर रहे एक्टर ने अब अपना न्यू लुक शेयर कर दिया है। कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किस किसको प्यार करूं पार्ट 2 का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को लेटेस्ट अपडेट दी हैं। इस पोस्टर में एक बार फिर से कपिल शर्मा दूल्हा बने हुए हैं। उनके साथ घूँघट में दुल्हन है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
साल 2015 में आई कपिल शर्मा( Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं को दर्शकों ने खूब प्यार किया था। यह रॉम-कॉम मूवी को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब कपिल शर्मा इसका पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं जिसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म से कपिल शर्मा ने फर्स्ट लुक जारी किया है जिसमें वह दूल्हा बने हुए हैं और उनके साथ घूंघट डाले एक लड़की नजर आ रही है। कपिल शर्मा हैरानी से अपनी बीवी की तरफ देख रहे हैं।
तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा है-' कपिल शर्मा - वीनस - अब्बास-मस्तान दोबारा से एक साथ : 'किस किसको प्यार करूं 2' का पहला लुक सामने आया... कपिलशर्मा ने ईद पर बड़ा तोहफा दिया है।किस किसको प्यार करूं 2 का फर्स्टलुक आखिरकार यहां देखें। बता दें कि अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित और रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा निर्मित औ रअब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन में बनी इस फिल्मे में कपिल शर्मा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
