लापता लेडीज हुई ऑस्कर्स 2025 से बाहर तो किरण राव ने किया पोस्ट, लिखा 'आप सभी के सपोर्ट...'

आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर में बनी फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) ऑस्कर्स 2025 (Oscars 2025) से बाहर हो चुकी है। किरण राव ने लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 से बाहर होने पर फाइनली रिएक्ट कर ही दिया है। किरण राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को शुक्रिया कहा है कि उन्होंने लापता लेडीज को इतना सपोर्ट किया था।

भारतीय डायरेक्टर किरण राव की सफल फिल्म लापता लेडीज को भारत की तरफ से ऑस्कर्स 2025 के लिए आधिकारिक रूप से भेजा गया था, जो अब रेस से बाहर हो चुकी है। ऑस्कर्स 2025 की जूरी टीम ने लापता लेडीज देखने के बाद इसे रेस से बाहर रखने का फैसला लिया, जिससे देश काफी निराश है। लोगों को उम्मीद थी कि ऑस्कर्स 2025 में लापता लेडीज न केवल अच्छा प्रदर्शन करेगी बल्कि देश के लिए बड़ा सम्मान भी लेकर आएगी लेकिन ये सारे ख्वाब अधूरे ही रह गए हैं। लापता लेडीज के ऑस्कर्स 2025 से बाहर होते ही आमिर खान ने देश के लोगों को संदेश दिया था और उनको सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा था। आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने फैंस को शुक्रिया अदा किया है।

Kiran Rao on Laapata Ladies

किरण राव ने देश के लोगों के नाम लिखा संदेश

फिल्म लापता लेडीज का निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर तले किया था लेकिन इसका डायरेक्शन किरण राव ने ही किया था। किरण राव को लापता लेडीज के ऑस्कर्स 2025 से बाहर होने का काफी दुख है। किरण राव ने सोशल मीडिया पर स्टोरी के माध्यम से अपनी बात रखी है और देश के लोगों को धन्यवाद कहा है। किरण राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'आप सभी के सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद।' इस पोस्ट के साथ किरण राव ने एक रोते हुए इमोजी और हाथ जोड़ने के इमोजी का सहारा लिया है।

End of Feed