Aamir Khan and Kiran Rao Divorce Reason Revealed: आमिर खान संग तलाक के बाद किरण राव काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, किरण राव ने इस बात को माना है कि उनके और आमिर के लिए तलाक का यह फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन इसका मतलब यह जरा भी नहीं है कि वह इस फैसले से खुश नहीं है। तलाक के बाद किरण की जिंदगी पहले से बेहतर हो गई है। आमिर और किरण ने जुलाई 2021 में अपने अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद अब पहली बार किरण राव ने आमिर खान संग तलाक के पीछे की असली वजह बताई है, यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
फेय डिसूजा के साथ एक इंटरव्यू में किरण राव ने कहा, 'यह एक बहुत ही हैप्पी तलाक रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि रिश्तों को समय-समय पर फिर से समझने की जरूरत होती है क्योंकि हम जैसे-जैसे बड़े होते हैं, एक इंसान के रूप में वैसे ही बदलते रहते हैं। हमें अलग-अलग चीजों की जरूरत है और मुझे लगा कि तलाक मुझे खुश करेगा और ईमानदारी से कहूं तो इसने मुझे बहुत खुश किया है।'
'आमिर से पहले, मैं बहुत लंबे समय तक सिंगल थी। मैंने सच में अपनी सिंगल लाइफ को इंजॉय किया था। मैं अकेली थी, लेकिन अब मेरे पास आजाद है, इसलिए मैं अकेली नहीं रहती। मुझे लगता है कि अकेलापन ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसके बारे में ज्यादातर लोग थोड़ा परेशान रहते हैं जब उनका तलाक हो जाता है या पार्टनर अलग हो जाता है। मुझे बिल्कुल भी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। सच में, मुझे दोनों परिवारों का सपोर्ट मिला है, उनका परिवार और मेरा परिवार हमेशा साथ रहा है।
