Aamir Khan से तलाक लेकर बेहद खुश हैं Kiran Rao, बोलीं 'मुझे अकेलापन महसूस नहीं हुआ...'

Kiran Rao on divorce from Aamir Khan: किरण राव ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से साल 2021 में म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग के साथ तलाक लिया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने बताया कि वो आमिर खान से तलाक लेने के बाद भी खुश हैं। जानिए ऐसा किरण राव ने क्यों कहा है?

Kiran Rao on divorce from Aamir Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक किरण राव (Kiran Rao) ने टैलेंटेड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) से साल 2005 में शादी की थी। शादी के लगभग 15 सालों के बाद साल 2021 में किरण राव और आमिर खान आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। दोनों के तलाक की घोषणा ने कपल के फैन्स को एकदम हैरान कर दिया था। हालांकि किरण राव और आमिर खान के तलाक की वजह आजतक सामने नहीं आई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने बताया कि वो आमिर खान से अलग होने के बाद भी खुश हैं।

Kiran Rao and Aamir Khan

फेय डिसूजा शो के एक इंटरव्यू में किरण राव ने आमिर खान से तलाक लेने के बाद बड़ा खुलासा किया। किरण राव ने बताया कि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं तो रिश्तों को नए सिरे से समझने की भी जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि उनका तलाक उनकी खुशी के लिए लिया गया फैसला था। किरण राव ने आमिर खान से अलग होने को 'हैप्पी डाइवोर्स 'बताया।

End of Feed