King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात

अभिनेता सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जो किंग का इंतजार कर रहे फैंस के लिए है। इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि सिद्धार्थ सीधे-सीधे बात क्यों रख रहे हैं?

शाहरुख खान की जब भी कोई नई मूवी रिलीज के लिए तैयार होती है, तो वो अलग ही अंदाज से उसे प्रमोट करते हैं। उनके प्रमोशन का तरीका ऐसा है कि फैंस उसे देखने के लिए ना चाहते हुए भी एक्साइटेड हो जाते हैं। ना केवल शाहरुख खान बल्कि उनके डायरेक्टर भी मूवी को अलग अंदाज में प्रमोट करते हैं। अब सिद्धार्थ आनंद को ही ले लीजिए, जो जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर किंग लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे लीड रोल में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के तन-बदन में ऐसी आग लगाई है कि इंटरनेट पर हंगामा सा मच गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: सूरज बड़जात्या के फैंस ने आयुष्मान-शरवरी की फैमिली ड्रामा को बताया "परफेक्ट"

King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात

King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात

Siddharth Anand ने King को लेकर दिया बड़ा इशारा

असल में सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने किंग का इंतजार कर रहे फैंस को छेड़ा है। सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट में "The King Of" लिखा है। सिद्धार्थ ने इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ भी नहीं लिखा है, जिस कारण फैंस हैरान हैं। फैंस कमेंट में उनसे पूछ रहे हैं कि आखिरकार वो क्या करने जा रहे हैं, जिसका इशारा उन्होंने इस तरह से दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhadkan 2 में नहीं होंगे Akshay Kumar!! Suniel Shetty का होगा कैमियो

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "सीधे-सीधे डेट डाल दो भाई कब आ रहे हो... ऐसे करने से दिल बहुत तेज से धड़कता है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "शाहरुख खान साहब किंग ऑफ एव्री प्लेस हैं। भाई अपना दिल जीत लेता है।"

फिल्म किंग की बात करें तो ये शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने मिलकर पठान बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान लम्बे वक्त के बाद एक्शन करते नजर आए थे और उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End Article
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। व...

End of Feed