King: शाहरुख खान के किरदार के नाम का हुआ खुलासा !! फैन्स को याद आई फिल्म 'अंजाम'

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी दिनों से अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से उनके किरदार के नाम का खुलासा हो गया है।

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' (King) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' उनके करियर की अब तक बेस्ट एक्शन मूवी साबित हो सकती है। इस मूवी में शाहरुख खान को माफिया का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'किंग' से शाहरुख खान के किरदार के नाम का खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी में शाहरुख खान के किरदार का क्या नाम होने वाला है।

Shah Rukh Khan's King

Image Source: IMDb

'किंग' में ये होगा शाहरुख खान के किरदार का नाम

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' के सेट से लीक हुई पिक के बाद फैन्स के बीच ऐसी अफवाहें हैं कि उनके किरदार का नाम 'विजय' होने वाला है। फिल्म के इन्तेर्नतिओन सेट से ऑनलाइन लीक हुई फोटो के बाद उनके किरदार के नाम की अफवाहें सामने आई हैं। शाहरुख खान के किरदार का नाम 'विजय' जानने के बाद लोगों को अभिनेता की साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम' की याद आ गई है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed