कियारा आडवाणी ने स्त्री 2 के मेकर्स से मिलाया हाथ, 'शक्ति शालिनी' के लिए लॉक हुई एक्ट्रेस !!

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films: गेम चेंजर के बाद कियारा आडवाणी के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है वह दिनेश वीजन की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए कियारा आडवाणी से बात चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films: अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर ( Game Changer) को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस की यह पहली साउथ फिल्म है जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आने वाली है। इसी के साथ कियारा के हाथ अब बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। यह प्रोजेक्ट कोई और नहीं बल्कि फेमस प्रोडक्शन हाउस मैडॉक का अपकमिंग प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए कियारा आडवाणी से बात चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films

मैडॉक फिल्म( Maddock Films) प्रोडक्शन हाउस इस साल के अंत में 'शक्ति शालिनी' फिल्म लेकर आ रहा है। यह फिल्म 31 दिसम्बर 2025 को रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को लॉक किया गया है। वह इस फिल्म में लीड किरदार में होगी। हालांकि अब तक प्रोडक्शन हाउस ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन जहां तक बात है वह गेम चेंजर एक्ट्रेस को फिल्म में साइन करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो कियारा की यह मैडॉक के साथ पहली फिल्म होगी।

End of Feed