बॉलीवुड

कियारा आडवाणी ने स्त्री 2 के मेकर्स से मिलाया हाथ, 'शक्ति शालिनी' के लिए लॉक हुई एक्ट्रेस !!

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films: गेम चेंजर के बाद कियारा आडवाणी के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है वह दिनेश वीजन की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए कियारा आडवाणी से बात चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरी कहानी

Image

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films

Kiara Advani Next Movie with Maddock Films: अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर ( Game Changer) को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस की यह पहली साउथ फिल्म है जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आने वाली है। इसी के साथ कियारा के हाथ अब बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। यह प्रोजेक्ट कोई और नहीं बल्कि फेमस प्रोडक्शन हाउस मैडॉक का अपकमिंग प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए कियारा आडवाणी से बात चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरी कहानी

मैडॉक फिल्म( Maddock Films) प्रोडक्शन हाउस इस साल के अंत में 'शक्ति शालिनी' फिल्म लेकर आ रहा है। यह फिल्म 31 दिसम्बर 2025 को रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को लॉक किया गया है। वह इस फिल्म में लीड किरदार में होगी। हालांकि अब तक प्रोडक्शन हाउस ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन जहां तक बात है वह गेम चेंजर एक्ट्रेस को फिल्म में साइन करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो कियारा की यह मैडॉक के साथ पहली फिल्म होगी।

फिल्म के बारे में अपडेट है कि फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन कर रहे हैं। । प्रकाशन के साथ साझा किए गए एक सूत्र के हवाले से कहा गया, फिल्म में एक ऐसी लीडिंग लेडी की मांग है जो एक साथ स्ट्रॉंग और सॉफ्ट दोनों किरदार में फिट बैठती हो।। बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। बताते चले कि 2024 में कियारा को कई बार प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट भी किया गया है। जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article