बॉलीवुड

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रिपोर्ट्स पर सूर्यगढ़ पैलेस ने दिया पहला बयान, पढ़ें रिपोर्ट

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) 5-6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लेंगे। सूर्यगढ़ पैलेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। सूर्यगढ़ पैलेस के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट आया है, जिसके बाद यह पक्का हो गया है कि ये दोनों इसी जगह 7 फेरे लेंगे।

Image

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रिपोर्ट्स पर सूर्यगढ़ पैलेस ने दिया पहला बयान, पढ़ें रिपोर्ट

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) 6 फरवरी के दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ 7 फेरे लेने को तैयार हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन्होंने घर बसाने का फैसला लिया है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में 5-6 फरवरी के दिन राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में सम्पन्न होंगी, जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिद्धर्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में चुनिंदा लोग ही सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचेंगे, जो हल्दी सेरेमनी, मेहंदी सेरेमनी और संगीत सेरेमनी में शामिल होंगे।

जब से यह खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे, तब से ही हर कोई इस खबर पर पैलेस मालिक का रिएक्शन जानना चाहता है। सूर्यगढ़ पैलेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर पहला रिएक्शन देते हुए इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। सूर्यगढ़ पैलेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा हुआ है "जल्द ही मिलते हैं", जिसके बाद यह पक्का माना जा रहा है कि ये सिद्धार्थ-कियारा यहीं पर 7 फेरे लेंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में 100 गेस्ट हिस्सा लेंगे, जिनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। सिड-कियारा ने सूर्यगढ़ पैलेस के 80 कमरे बुक कराए हैं ताकि इनके गेस्ट्स को कोई परेशानी न हो। पैलेस में इन मेहमानों के लिए 70 गाड़ियों का इंतजाम भी कराया गया है ताकि आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक सूत्र ने टाइम्स ग्रुप से बात करते हुए बताया है कि जैसलमेर पैलेस होटल में कियारा-सिड की शादी होगी। शादी के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article