बॉलीवुड

Kiara Advani Sidharth Malhotra का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस के लहंगे से है खास कनेक्शन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding Card: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी के दिन जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा औक कियारा आडवाणी की शादी का कार्ड बहुत कम लोगों को ही मिला था, जो जैसलमेर पहुंचे थे। इंटरनेट पर अब सिड-कियारा की शादी का कार्ड आ चुका है, जिसका रिश्ता कियारा के लहंगे से है।

Image

Kiara Advani Sidharth Malhotra का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस के लहंगे से है खास कनेक्शन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding Card: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ जैसलमेर में शादी रचा ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए, जिन्होंने इस कपल को आशीर्वाद दिया। बॉलीवुड सेलेब्रिटी होने की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बहुत ज्यादा लोगों को शादी में नहीं बुलाया था। इन्होंने चुनिंदा लोगों को ही अपना वेडिंग कार्ड दिया था। यही वजह थी कि सिड-कियारा का वेडिंग कार्ड शादी के दिनों में लीक नहीं हो पाया। हालांकि अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग कार्ड लोगों के सामने आ चुका है, जिसका कियारा आडवाणी के लहंगे से खास रिश्ता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का कार्ड पिंक रंग का है, जिस पर बहुत ही कम डिजाइन है। इसका रंग और कियारा आडवाणी के लहंगे का रंग मैच करता है। ऐसा लगता है कि वेडिंग प्लानर ने कियारा की वेडिंग ड्रेस से मैच करता हुआ वेडिंग कार्ड डिजाइन किया था ताकि हर एक चीज में कनेक्शन दिखे। कार्ड की खास बात यह भी है कि इस पर बहुत ज्यादा डिजाइन नहीं है। वेडिंग डे पर कियारा आडवाणी ने भी बहुत हैवी मेकअप नहीं किया था। आप कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का कार्ड नीचे देख सकते हैं:

Kiara Advani Sidharth Malhotra का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस के लहंगे से है खास कनेक्शन

Kiara Advani Sidharth Malhotra का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, एक्ट्रेस के लहंगे से है खास कनेक्शन

जैसलमेर में शादी रचाने के बाद दिल्ली पहुंंचेंगे सिड-कियारा

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर में शादी रचाई है। शादी रचाने के बाद ये कपल सीधे दिल्ली पहुंचेगा, जहां कियारा आडवाणी गृह प्रवेश पूजा करेंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के रहने वाले हैं, जहां उनका पूरा परिवार रहता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनका पूरा खानदान कियारा का स्वागत करेगा और उनसे मिलेगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की शाम तक कियारा और सिड दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article