Sidharth- Kiara Romantic Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर को आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक गिना जाता हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद एक्टर को चॉकलेटी बॉय का टैग मिला था। शादी के बाद एक्टर का पहला बर्थडे है। ऐसे में फैंस उनके बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए बेकरार है। सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ संग रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।
Sidharth and Kiara (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- BB 17: Aishwarya ने उड़ाया अकिंता-विक्की के रिश्ते का मजाक, बोलीं- 'इनकी शादी एक गेम बनकर रह गई है'
वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ एक- दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पति के लिए यूनिक केक बनवाया था जिसमें सिद्धार्थ की फोटो बनी थी और केक के साथ एक्टर की फिल्मों की रील भी अटेच थी। सिद्धार्थ का केक भी चर्चा में बना हुआ है।
बर्थडे पर रोमांटिक हुआ कपल
वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्टर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने बर्थडे पर पार्टी रखी। इस पार्टी में सिद्धार्थ के दोस्त, ससुराल वाले और करण जौहर शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को दर्शक साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। कपल ने पिछले साल 7 फरवरी को शादी की थी। दोनों एक्- दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
