Kiara sent bday wishes to Sidharth: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया, जिस मौके पर उन्हें देश-दुनिया से बधाइयां मिलीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के हैंडसम कलाकारों में से एक हैं, जिन्हें करोड़ों लोग चाहते हैं। इन लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को सोशल मीडिया के जरिए खूब सारी बधाइयां दीं। फैंस की बधाइयों के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को उस पर्सन ने भी बधाई दी, जो उनके दिल के काफी करीब है। अगर आप सोच रहे हैं कि वो इंसान कौन है तो बता दें हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी की, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा की गर्लफ्रेंड हैं।
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बड़े ही प्यार से देखती नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं बर्थडे बॉय को देख रही हूं।' कियारा ने तस्वीर शेयर करते हुए कई सारे इमोजी भी बनाए हैं, जिनमें से एक इमोजी प्यार वाला भी है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि ये दोनों एक-दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं।
कियारा आडवाणी ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, वैसे ही अदाकारा अनन्या पांडे ने इस पर कमेंट किया कि उन्होंने दोनों की ये फोटो खींची है। अनन्या पांडे को ये कमेंट करना भारी पड़ गया है। लोग लगातार अनन्या पांडे को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें ये सब लिखने की क्या जरूरत थी, इससे उन्होंने खुद की ही बेइज्जती कराई है। बॉलीवुड के नए स्टार्स एक साथ जमकर मस्ती करते हैं। अनन्या ने ये तस्वीर ऐसे ही किसी गेट टू गेदर के दौरान ली होगी। वैसे आपको कियारा-सिद्धार्थ की जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
