बॉलीवुड

मिलिए कियारा आडवाणी की हमशक्ल से, हुबहू कार्बन कॉपी को देख चकरा जाएगा दिमाग!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 01:05 PM IST

kiara advani Carbon Copy aishwarya singh dhargotra video: सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की हमशक्ल का एक वी़डियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल ऐश्वर्या सिंह धरगोत्रा ​​नाम की एक लड़की ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

Image

kiara advani lookalike

kiara advani look alike Video: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। राजस्थान के जैसलमेर में बने सूर्यगढ़ पैलेस में बॉलीवुड कपल ने शादी कर ली है। कपल की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे और इसीलिए दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज भी जारी कर दी हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की हमशक्ल का एक वी़डियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने सभी को चौंका दिया है।

दरअसल ऐश्वर्या सिंह धरगोत्रा नाम की एक लड़की ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। ऐश्वर्या ने शेरशाह से उठाये कियारा के किरदार 'डिंपल' की हूबहू नकल की है। जी हां, वीडियो में ऐश्वर्या ने शेरशाह एक्ट्रेस के एक लुक को रीक्रिएट किया है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। दोनों में गजब की समानता ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। वो बिल्कुल कियारा आडवाणी की तरह दिखती हैं।

कौन है कियारा आडवाणी की हमशक्ल?

ऐश्वर्या धरगोत्रा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक डेंटिस्ट और ब्लॉगर हैं। उन्होंने कियारा के ग्रीन साड़ी लुक को रीक्रिएट किया है। ऐश्वर्या ने पिंक चूड़ियां भी पहनी हैं। उन्होंने अपने कियारा लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'कियारा के लुक को रीक्रिएट करने के लिए बहुत सारे अनुरोधों के बाद। यह रहा वीडियो!'

इंस्टाग्राम रील में वो एकदम कियारा की तरह नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या धरगोत्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग ऐश्वर्या के लुक की तुलना कियारा आडवाणी से करते हुए सेम टू सेम कह रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article