बॉलीवुड के पॉवर कपल्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फरवरी महीने में शादी की थी। कपल की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय बित गया है। दोनों अपनी मेरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा अपनी अपकमिंग शूटिंग में काफी बिजी हैं। कियारा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। कियारा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस पहनी थीं। एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को कई पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि आपकी सिद्धार्थ के साथ शादी कैसी चल रही हैं। एक्ट्रेस इस सवाल को सुनकर शर्म से लाल हो गईं। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि आप इतने दिन बाद आज दिखे हो। आपकी और सिद्धार्थ की शादी कैसी चल रही हैं। एक्ट्रेस इस सवाल को सुनकर मुस्कुराने लगती हैं और फिर कहती हैं सब सही चल रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
कियारा का वीडियो हुआ वायरल
सिद्धार्थ और कियारा को शेरशाह के सेट पर एक- दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों ने पब्लिक में कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। कपल ने 7 फरवरी, 2023 को शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कपल ने शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन दिया था। दोनों अपने काम पर लौट चुके हैं। सिद्धार्थ अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।
सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे। वहीं, कियारा की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में है। दोनों ने इससे पहले साथ में भूल भुलैया 2 में काम किया था। भूल भुलैया 2 पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।
