बॉलीवुड

Kiara advani-Sidharth malhotra के 6 फरवरी को होंगे सात फेरे, जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में सजेगा मंडप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 4, 2023, 12:02 PM IST

kiara advani and sidharth malhotra wedding Details Update: कियारा-सिड की शादी से जुड़ी सामने आई जानकारी के मुताबिक सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक हैं। सिक्युरिटी का ज़िम्मा शाहरुख खांन के पूर्व सेक्युरिटी इंचार्ज यासीन को दिया हुआ है। शादी में मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं

Image

Kiara advani and Sidharth malhotra

kiara advani wedding Details Update: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी इन दिनों लगातार चर्चा में है। कपल के बिग डे से जुड़े नए-नए अपडेट लगातार आ रहे हैं। अब चर्चा है कि कियारा-सिड राजस्थान के जैसलमेर में शादी करने वाले हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में सिनेमा इंडस्ट्री के मेहमानों के साथ लगभग 150 वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। शादी के लिए क्रू जैसलमेर पहुंच चुका है और परिवार के लोग भी आज व कल में जैसलमेर पहुंचेंगे।

सामने आई जानकारी के मुताबिक सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक हैं। सिक्युरिटी का ज़िम्मा शाहरुख खांन के पूर्व सेक्युरिटी इंचार्ज यासीन को दिया हुआ है। शादी में मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। जैसलमेर में लक्की ट्यूर एंड ट्रेवल्स को यह काम दिया गया है। मुंबई की एक बड़ी वेडिंग कम्पनी को शादी के मैनेजमेंट का काम सौंपा गया है।

शादी में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। होटल स्टाफ और क्रू को भी मोबाइल अलाउ नहीं है। कियारा और सिद्धार्थ की ओर से अभी शादी का अनाउंसमेंट आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है।फेन्स को शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। शादी के लिए कपल 4 फरवरी के लिए जैसलमेर रवाना हुआ है। इतना ही नहीं मौके से यानि सूर्यगढ़ हॉटेल क्रू के टेंट लगाने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

इस हाई प्रोफाइल शादी में इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही करीब 150 से 200 वीवीआईपी शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। स्टार कपल की शादी में गेस्ट जो आ सकते हैं, उनमें दोनों के परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हैं। डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना और विक्की कौशल, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का नाम शामिल है। इसके अलावा बॉलीवुड के दंबग खान सलमान के भी आने की संभावना है। आपको बता दें, कियारा का नाम पहले आलिया था। इंडस्ट्री में आने के बाद 'कियारा' नाम सलमान खान ने ही दिया था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article