Khushi Kapoor ने बेस्टी Ananya Pandey और Suhana Khan के साथ मनाया जन्मदिन, Jhanvi Kapoor ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी

Khushi Kapoor Birthday : बर्थडे गर्ल खुशी कपूर ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। पार्टी में एक्ट्रेस ने केक काटते हुए पार्टी इन्जॉय की। इस मौके पर उनके पापा बोनी कपूर भी साथ दिखाई दिए ।

Khushi Kapoor Birthday : बॉलीवुड अदाकारा खुशी कपूर( Khushi Kapoor) ने आज अपना 23 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खुशी की बहन जाह्नवी ने अपनी छोटी बहन के लिए मुंबई के एक रेस्तरा में पार्टी रखी जहां खुशी की दोस्त अनन्या पांडे, सुहाना खान भी पहुंचे, लेकिन सबका ध्यान जान्हवी कपूर के रुमर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर रहा जो एक्ट्रेस की पार्टी में छिपता नजर आया।

Khushi Kapoor Birthday

जान्हवी कपूर ने आज अपनी छोटी बहन के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई। अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने अनन्या पांडे( Ananya Pandey) और सुहाना खान ( Suhana Khan) भी आई। इस मौके पर दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं बर्थडे गर्ल खुशी कपूर ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। पार्टी में एक्ट्रेस ने केक काटते हुए पार्टी इन्जॉय की। इस मौके पर उनके पापा बोनी कपूर भी साथ दिखाई दिए ।

End of Feed