बॉलीवुड

Kamal Haasan के जन्मदिन से एक दिन पहले फैन्स को मिल बड़ा तोहफा, 'KH 234' से सामने आया फर्स्ट लुक

Kamal Haasan First Look From KH 234: हाल ही में निर्माताओं ने मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम के निर्देशन में बनी कमल हासन की फिल्म 'केएच 234' से अभिनेता का फर्स्ट लुक फैन्स के बीच पेश कर दिया है। नए पोस्टर में कमल हासन काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

Kamal Haasan

Kamal Haasan First Look From KH 234: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) 7 नवंबर के दिन अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस समय कमल हासन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक कमल हासन और मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की जोड़ी ने फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था। ऐसे में अब 36 सालों के बाद दोनों एक नई फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। कमल हासन के जन्मदिन से एक दिन पहले निर्माताओं ने अभिनेता का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। कमल हासन एक अलग और धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।

राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कमल हासन का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस नए पोस्टर को देखने के बाद फैन्स झूम उठे हैं। 'केएच 234' से कमल हासन ये लुक इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस पोस्टर को जारी करते हुए यह भी जानकारी दी है कि फिल्म का टाइटल और वीडियो आज शाम 5 बजे जारी होगा। फैन्स अब शाम के 5 बजने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि इस फिल्म का टाइटल 'नायकन 2' और 'नायकन रिटर्न्स' भी हो सकता है।

मणिरत्नम की इस फिल्म के अलावा कमल हासन लंबे समय से 'इंडियन 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने तमिल में फिल्म का टीजर भी किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 12 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैन्स को लंबे समय से इसका इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article