बॉलीवुड

Kesari 3: सरदार हरि सिंह नलवा की जिंदगी पर बनेगी अक्षय कुमार की फिल्म, कर डाली बड़ी घोषणा

Akshay Kumar's Confirmed Kesari 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) के ट्रेलर लॉन्च पर 'केसरी 3' की बड़ी घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार ने बताया कि ये फिल्म सरदार हरि सिंह नलवा की जिंदगी पर आधारित होगी।

Image

Akshay Kumar's Kesari 3 Confirmed

Akshay Kumar's Confirmed Kesari 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) का ट्रेलर आज यानी 3 अप्रैल के दिन मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार को सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। 'केसरी चैप्टर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अब अक्षय कुमार ने 'केसरी 3' (Kesari 3) की बड़ी घोषणा कर दी है।

अक्षय कुमार ने की 'केसरी 3' की पुष्टि

अक्षय कुमार ने 'केसरी चैप्टर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कन्फर्म करते हुए बताया कि 'केसरी 3' बनेगी। इस दौरान अभिनेता ने यह भी कहा कि 'केसरी 3' सरदार हरि सिंह नलवा की जिंदगी पर आधारित होगी। हरि सिंह नलवा की बात करें तो वो महाराजा रणजीत सिंह की सेना के कमांडर-इन-चीफ रहे थे। हालांकि 'केसरी 3' को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है।

अब 'केसरी चैप्टर 2' की बात करें तो इस मूवी में अक्षय कुमार जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की असली कहानी को लोगों के बीच उजागर करते दिखाई देंगे। इस मूवी में अक्षय कुमार के आलावा अनन्या पांडे और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद लोगों के अन्दर 'केसरी 2' को बड़े परदे पर देखने की बेताबी और बढ़ गई है। वैसे आपको इस मूवी का ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें। 'केसरी 3' के अलावा अक्षय कुमार के पास 'जॉली एलएलबी 3', 'हेरा फेवरि 3' और 'हाउसफुल 5' जैसी कई फ़िल्में लाइनअप में हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article