Tiger 3 में जान की बाजी लगाकर धाकड़ स्टंट करेंगी Katrina Kaif, BTS फोटो देख थमी फैंस की सांसें

Katrina Kaif To Do Deadly Stunt In Tiger 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही 'टाइगर 3' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बीटीएस फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कैटरीना कैफ खतरनाक स्टंट करती दिखीं।

Katrina Kaif To Do Deadly Stunt In Tiger 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी एक्टिंग और अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' (Tiger 3) के जरिए पर्दे पर धूम मचाने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मूवी में कैटरीना कैफ धाकड़ स्टंट करती नजर आएंगी।

End of Feed