Katrina Kaif Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सोशल मीडिया पर करीब 2 महीने बाद अपनी पहली फोटो को शेयर किया है। इंटरनेट पर बीते कई दिनों से कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि विक्की और कैटरीना जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। अभी तक विक्की और कैटरीना की ओर से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि अब कैटरीना का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में कैटरीना ब्लैक लाइनिंग वाली सफेद शर्ट पहने हुए हैं, यह एक क्लोजअप फोटो है, जिसमें कैटरीना कैफ का पेट भी पूरा नजर नहीं आ रहा है। जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या नहीं?
Katrina Kaif Shares First Photo after Pregnancy Rumors
यह भी पढ़ें- Bad Newz: Vicky Kaushal से सालों पहले Sunny Deol ने किया था Tauba Tauba का हुक स्टेप, करण जोहर ने शेयर किया VIDEO
कैटरीना कैफ ने कई दिनों बाद शेयर की फोटो
कैटरीना कैफ ने आखिरी बार 17 मई को विक्की कौशल की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, वो भी उनके जन्मदिन के मौके पर। इसके बाद अब आज 10 जुलाई को एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने 'गुड मॉर्निंग' कैप्शन में लिखा है। कैटरीना के कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलों को लेकर भी बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक्ट्रेस को अब जल्द ही प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ देनी चाहिए।
