Katrina Kaif on Being Called 'Glamor Doll' in Tiger 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म कैटरीना कैफ को पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने खूब पसंद किया है। 'मेरी क्रिसमस' के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने 4 जनवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होस्ट की। इस दौरान एक रिपोर्टर ने सलमान खान की 'टाइगर 3' (Tiger 3) में कैटरीना कैफ के किरदार को 'ग्लैमर डॉल' कहा। कैटरीना कैफ यह सुनने के बाद एकदम हैरान रह गई और उन्होंने ऐसा कहे जाने पर करार जवाब भी दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों में से एक ने 'टाइगर 3' कैटरीना कैफ के किरदार जोया को "सिर्फ एक ग्लैमर भूमिका" बताया। इस पर कैटरीना ने जवाब दिया, 'मैं चीजों को अलग तरह से देखती हूं। मुझे लगता है कि जोया किरदार अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग किरदार है, जिसे मुझे निभाने का मौका मिला है। टाइगर 3 में इस किरदार को बेहद अच्छे ढंग से पेश किया गया है। मुझे उस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया।'
बता दें कैटरीना कैफ को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में मौजूद थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। इस फिल्म में शाहरुख खान का भी धांसू कैमियो देखने को मिला था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
