कबीर खान (Kabir Khan) बॉलीवुड के पॉपुलर निर्माता-निर्देशक में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। कबीर खान की हाल ही में फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। रिपोर्ट् के अनुसार, कबीर चौथी बार सलमान खान के साथ बबर शेर में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म मेकर ने इन खबरों को अफवाह बताया है। कबीर ने कहा कि उनकी इस मामले में सलमान के साथ कोई बात नहीं हुई। लेकिन मैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ जरूर काम करूंगा।
कबीर खान संग फिर काम करेंगी कैटरीना
कबीर के इस बयान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। निर्देशक ने कहा, वो कैटरीना के साथ दोबारा तभी काम करेंगे जब उन्हें लगेगा कि स्क्रिप्ट में दम है। उन्होंने कहा, मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक बार फिर उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा। कबीर ने आगे कहा, हम दोनों साथ में जरूर काम करेंगे जब वो स्क्रिप्ट हम दोनों को पसंद आएगी। कैटरीना ने कबीर खान के साथ टाइगर और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में काम किया है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आई थी। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। कबीर खान की हाल ही में चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी। चंदू चैंपियन पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाया था। फिल्म के लिए एक्टर ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
