बॉलीवुड

Chandu Champion: Kartik Aryan बने "चंदू चैंपियन" इंडिया का ब्लेजर पहन शान से दिखाया फिल्म का पहला लुक

Chandu Champion First Look : सत्यप्रेम की कथा की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन अब चंदू चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं। स्टार कबीर खान की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। आइए इस लुक पर एक नजर डालते हैं

Image

Kartik Aryan Chandu Champion First Look

Chandu Champion First Look : सत्यप्रेम की कथा की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) अब चंदू चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं। स्टार कबीर खान की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। आइए इस लुक पर एक नजर डालते हैं

लंदन से फिल्म की पहले पार्ट की शूटिंग पूरी करते हुए कार्तिक ने फोटो शेयर किया है जिसमें वह क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं कार्तिक ने स्पोर्ट्स ब्लेजर पहना हुआ है उनका लुक देखकर पता चल रहा है कि वह फिल्म में वह एक दमदार खिलाड़ी का किरदार कर रहे हैं। साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बन रही इस रियल लाइफ स्टोरी की शूटिंग का पहला भाग पूरा कर लिया गया है। साथ ही एक्टर ने लिखा है 'जब आपकी छाती पर इंडिया लिखा हो तो आपका उत्साह और अधिक बढ़ जाता है, "Proud To Be a Real Hero" साथ ही एक्टर ने लिखा है "वो आदमी जो कभी भी हिम्मत नहीं हारता"। कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस भरकर प्यार लौटा रहे हैं। फिल्म में उनका यह पहला लुक फैंस को काफी पसंद आया है।

चंदु चैम्पियन की बात करें तो कबीर खान ( Kabir Khan) और साजिद नाडियावाला(Sajid Nadiawala) के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन एक स्पोर्ट्स बायोपिक है। जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं फिल्म के लिए अभी लीड एक्ट्रेस के बारे जानकारी सामने नहीं आई है। तो वहीं फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अगले साल जून 2024 को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article