बॉलीवुड

आशिकी 3 के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाए बाल, लंबी की ढाढ़ी, न्यू लुक देख फैंस हुए बेचैन

Kartik Aryan New Look: दरअसल कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) को एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस मौके पर हर किसी की नजर उनके न्यू लुक पर गई। फैंस ये देखकर हैरान हो गए कि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Kartik Aryan New Look

Kartik Aryan New Look: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 3 की छप्परफाड़ कमाई के बाद फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 पर काम करने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। अब जब कार्तिक आर्यन नए लुक में दिखाई दिए तो फैंस ये देखकर हैरान हो गए कि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए है।

कार्तिक आर्यन का नया लुक

दरअसल कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) को एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस मौके पर हर किसी की नजर उनके न्यू लुक पर गई। कार्तिक आर्यन ने ब्लू सूट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी, इसी के साथ उनके बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई थी। कार्तिक आर्यन एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आई फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक का ये नया लुक आशिकी 3 के लिए है। कार्तिक ने आशिकी 3 के लिए बाल बढ़ाए हैं। हालांकि कार्तिक इस नए लुक में बेहद स्मार्ट नजर आए और फैंस भी ये जानने के लिए उत्साहित थे कि आखिर वो किसलिए अपना लुक बदल रहे हैं।

कब रिलीज होगी आशिकी 3

आशिकी 3 पर बात करें तो कुछ समय पहले फिल्म निर्माता अनुराग बासु ने यह हिंट दिया था कि फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी या फरवरी में शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले ये खबर भी सामने आई थी कि तृप्ति डिमरी को फिल्म से हटा दिया गया है और निर्माता किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश में है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article