मिस्ट्री गर्ल संग एयरपोर्ट पर इश्क लड़ाते दिखे कार्तिक आर्यन, अनन्या-सारा की यादें मिटाने आई ये हसीना!!

Kartik with Mysterious Girl: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिनमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड के लवर बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik spotted with Mysterious Girl) ने हालिया इंटरव्यूज में कहा है कि वो सिंगल हैं लेकिन उनकी वायरल फोटोज कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?

Kartik spotted with Mysterious Girl: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। सारा अली खान हो या फिर अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन ने जिस भी हसीना के साथ स्क्रीन शेयर की है, उसके साथ उनके अफेयर के चर्चे लोगों के बीच में जरूर फैले हैं। हालांकि इस दफा वो जिस हसीना की वजह से खबरों में हैं, उसने तो उनके फिल्मों में काम भी नहीं किया है। कार्तिक आर्यन (Kartik spotted with Mysterious Girl) की कुछ फोटोज इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिसमें वो एक हसीना के साथ एयरपोर्ट पर हंस-हंसकर बातें करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक और इस हसीना की फोटोज देखकर लोग कह रहे हैं कि एक बार फिर से रूह बाबा का दिल किसी के लिए धड़क उठा है।

Kartik Aryan with mystery girl

अगर आप इस हसीना को नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीरों में नजर आ रही हसीना कशिका कपूर है। कशिका कपूर (Kashika Kapoor) पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। लोग उनके किलर लुक्स और खूबसूरती पर फिदा हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन और कशिका कपूर की मुलाकात क्यों और कब हुई, ये किसी को नहीं पता है। लोग तस्वीरें देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि कार्तिक-कशिका की दोस्ती प्रोफेशनल से थोड़ी ज्यादा है।

End of Feed