Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: अजय देवगन संग दो-दो हाथ करने को तैयार हैं कार्तिक आर्यन, 1 नवंबर को मूवी होगी रिलीज

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन को खुली चुनौती देते हुए अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की रिलीज डेट की बड़ी घोषणा कर दी है। दिवाली के दिन 'भूल भुलैया 3' की टक्कर अब 'सिंघम अगेन' से होती दिखाई देगी।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) खूब सुर्खियों में हैं। फैन्स 'स्त्री 2' के बाद इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए बेताब हैं। फैन्स की बढ़ती बेताबी को देखने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने सभी के लिए गुड न्यूज शेयर की है। कुछ देर पहले ही कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'भूल भुलैया 3' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की भी बड़ी घोषणा कर दी है। कार्तिक आर्यन ने कन्फर्म कर दिया है कि 'भूल भुलैया 3' की टक्कर सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से होनी तय है।

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3 Poster

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'दरवाजा खुलेगा...इस दिवाली।' अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई यह मूवी दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की एडिटिंग और वीएफएक्स पर काम जारी है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने 'सिंघम अगेन' के मेकर्स से फिल्म को 2 हफ्ते आगे पुश करने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि अजय देवगन स्टारर के निर्माताओं ने भी फिल्म की रिलीज को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

End of Feed