बॉलीवुड

पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट की अदाओं ने जीता लोगों का दिल, सास नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात

अदाकारा आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू करते हुए करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। आलिया भट्ट की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। जब आलिया भट्ट रैंप पर अपनी अदाएं दिखा रही थीं तब उन्हें सास नीतू कपूर का भरपूर साथ मिल रहा था। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके भी इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि वो अपनी बहू आलिया को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थीं।

Image

Neetu Kapoor commented on Alia Bhatt peris fashion pic

Neetu Kapoor Commented on Alia Bhatt Pics: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेकर धमाल मचा दिया है। यह पहला मौका था जब आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। आलिया भट्ट ने ब्लैक रंग की ड्रेस में फैशन शो में अदाएं दिखाईं, जिन्हें देखकर लोग उनके दीवाने हो गए। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर आ रहे लोगों के रिएक्शन बता रहे हैं कि लोग उनके लिए कितने पागल हैं। आलिया भट्ट जब रैंप पर वॉक कर रही थीं तब उन्हें सास नीतू कपूर का भी भरपूर साथ मिला था। इस बात की जानकारी खुद नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की आलिया भट्ट की तस्वीर

असल में नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया भट्ट रैंप पर वॉक करती दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर ने बताया है कि जब आलिया रैंप पर थीं तो वो उनके लिए चीयर कर रही थीं। नीतू कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आलिया रैंप पर थी तब हम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।' नीतू कपूर ने आलिया की इस तस्वीर के साथ दिल के इमोजी भी बनाए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Neetu commented on Alia Bhatt peris fashion pic

Neetu commented on Alia Bhatt peris fashion pic

मां-बेटी जैसा है आलिया-नीतू का रिश्ता

आलिया भट्ट और नीतू कपूर का रिश्ता सास-बहू जैसा नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब इन दोनों ने लोगों को बताया है कि ये एकदम मां-बेटी की तरह रहती हैं। जब आलिया अपने पति रणबीर के साथ पेरिस के लिए निकल रही थीं तब नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं। नीतू को देखकर जैसे राहा का चेहरा खिल उठा था, वो बताता है कि राहा मां और दादी में कोई अंतर नहीं करती है। वैसे नीतू कपूर ने जिस अंदाज में आलिया भट्ट को सपोर्ट किया है, वो आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article