घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं Kartik Aaryan, शादी की अनाउंसमेंट कर बोले- 'ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है..'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 19, 2023, 10:57 AM IST

Kartik Aaryan Wedding plan announces video: कार्तिक आर्यन का कहना है - 'अब देखिए ना बॉलीवुड में एक के बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया मैं...।'

Kartik Aaryan Wedding News: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉक्स ऑफिस किंग बने हुए हैं, उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हर एक फैन जानना चाहता है कि आखिर आर्तिक कब शादी कर रहे हैं? अब कार्तिक आर्यन ने खुद अपनी शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी शादी की अनाउंसमेंट करते नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में एक्टर साफ-साफ कह रहे हैं कि अब उनका बैंड बजने वाला है।

kartik aaryan wedding plan

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियों में कार्तिक जी सिने अवॉर्ड के मंच पर नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन कहते हैं - 'हंसते-'हंसते सबको नमस्ते, आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंडबाजा लेकर क्यों आया हूं। अब देखिए ना बॉलीवुड में एक के बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया मैं...।'

End of Feed