Kartik Aaryan की फिल्म Chandu Champions इस तरह बढ़ाएगी भारतीय आर्मी का मान, मेकर्स ने बना डाली तगड़ी योजना!

Chandu Champion Special Screening: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियंस (Chandu Champions) इसी महीने 14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, मूवी को लेकर दर्शकों की बेसब्री भी साफ दिखाई दे रही है। अब मेकर्स आर्मी ऑफिशियल्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं।

Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) को लेकर सोशल मीडिया पर बज साफ नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर चर्चा इसी अनाउंसमेंट के बाद से ही हो रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के लुक ने तो सभी को हौरान ही कर दिया है। इस मूवी की शूटिंग के लिए कार्तिक ने न सिर्फ अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए हैं, बल्कि एक्टिंग को लेकर भी यह फिल्म काफी अलग होने वाली है। अब चंदू चैम्पियंस के मेकर्स ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है। मूवी के ये स्क्रीनिंग सिर्फ आर्मी ऑफिशियल्स के लिए ही रखी जाएगी।

End of Feed