बॉलीवुड

Alia Bhatt इस महीने से शुरू करेंगी YRF Spy Universe मूवी की शूटिंग, सामने आया एक्शन पैक शेड्यूल

Alia Bhatt Shooting for YRF Spy Universe: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाली है। आलिया पहली बार फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आने वाली हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Alia Bhatt to Start Shooting For YRF Spy Universe in July End

Alia Bhatt Shooting for YRF Spy Universe: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने अगले प्रोजेक्ट जिगरा (Jigra) की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसके बाद अब आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स में नजर आने वाली हैं। अब जल्द ही वह इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हैं, अभी तक आलिया की इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है। स्पाई यूनिवर्स में पहले से ही शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स अपनी धाक जमाए बैठे हुए हैं। अब, आलिया एक स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट के साथ स्पाई यूनिवर्स में झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं।

आलिया भट्ट अब जुलाई महीने के आखिर में इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। आलिया का ये शेड्यूल एक्शन और स्टंट से भरपूर होने वाला है। एक्ट्रेस के लिए यह पहली एक्शन थ्रिलर होने वाली है। आइए इस अपडेट पर यहां नजर डालते हैं।

आलिया भट्ट कब शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट फिल्म में एक सुपर सैनिक का रोल निभाते हुए नजर आने वाली हैं। आलिया का ये रोल एक्शन पैक होने वाला है। अपने इस रोल के लिए आलिया ने एक्सपर्ट्स के साथ करीब 2 महीने की कड़ी ट्रेनिंग भी की है। फिल्म की शूटिंग जुलाई के अंत में शुरू होने वाली है। फिल्म को भारत के साथ ही विदेशों में भी करीब 4 महीने के लिए शूट किया जाने वाला है।आलिया भट्ट इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक पूरी करने वाली हैं।

जोरदार एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अंधेरी में YRF स्टूडियो एक महीने के लिए उनका ट्रेनिंग कैंप होने वाला है। यहां, वह न केवल शुरुआती दिनों में एक मुश्किल एक्शन सेट-पीस की ट्रेनिंग करेंगी, बल्कि को स्टार शारवरी वाघ भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article