बॉलीवुड

Kartik Aaryan की फिल्म Chandu Champions इस तरह बढ़ाएगी भारतीय आर्मी का मान, मेकर्स ने बना डाली तगड़ी योजना!

Chandu Champion Special Screening: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियंस (Chandu Champions) इसी महीने 14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, मूवी को लेकर दर्शकों की बेसब्री भी साफ दिखाई दे रही है। अब मेकर्स आर्मी ऑफिशियल्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं।

Image

Chandu Champion's Special Screening for Army officials

Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) को लेकर सोशल मीडिया पर बज साफ नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर चर्चा इसी अनाउंसमेंट के बाद से ही हो रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के लुक ने तो सभी को हौरान ही कर दिया है। इस मूवी की शूटिंग के लिए कार्तिक ने न सिर्फ अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए हैं, बल्कि एक्टिंग को लेकर भी यह फिल्म काफी अलग होने वाली है। अब चंदू चैम्पियंस के मेकर्स ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है। मूवी के ये स्क्रीनिंग सिर्फ आर्मी ऑफिशियल्स के लिए ही रखी जाएगी।

दिल्ली में फिल्म को लेकर एक भव्य कार्यक्रम होने वाला है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की ये फिल्म अपने गाने 'सत्यानास' और 'तू है चैंपियन' के साथ बज बनाए हुए है। इस बीच मेकर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए भी नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

मूवी की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे ये आर्मी ऑफिशियल्स

इस स्पेशल स्क्रीनिंग में चंदू चैम्पियन के निर्माताओं ने भारत के सेना प्रमुख और अन्य उच्च ब्रिगेडियरों भी नजर आ सकते हैं। यह आयोजन भारत के सम्मानित ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर को सम्मानित करने के लिए रखी जा रही है। इस स्पेशल स्क्रीनिंग का फायदा मेकर्स को मूवी के प्रमोशन में भी मिलने वाला है।

बता दें कि कार्तिक आर्यन, चंदू चैम्पियन के बाद तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3 में भी नजर आने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article