Karan Johar की दोस्ताना 2 से क्यों निकाले गए Kartik Aaryan? 2 साल बाद आखिरकार अब हुआ खुलासा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 23, 2023, 10:20 AM IST

Kartik Aaryan Why not Part of Dostana 2 Reveals: फिल्म 'दोस्ताना 2' से अचानक कार्तिक के बाहर होने से कई लोगों की भौंहें तन गई थीं। कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर किए जाने के बारे में अलग-अलग कहानियों कई सोशल मीडिया पोर्टल्स के साथ सुर्खियों में आ गई थीं। अब दो साल से अधिक समय के बाद फाइनली कार्तिक आर्यन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Kartik Aaryan Reveals Why he Out from Karan Johar film: जैसा कि हमें याद है बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर दोस्ताना-2 में काम करने की खबरें सामने आई थीं। करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दोस्ताना 2' से अचानक कार्तिक के बाहर होने से कई लोगों की भौंहें तन गई थीं। कार्तिक आर्यन को फिल्म से बाहर किए जाने के बारे में अलग-अलग कहानियों कई सोशल मीडिया पोर्टल्स के साथ सुर्खियों में आ गई थीं। अब दो साल से अधिक समय के बाद फाइनली कार्तिक आर्यन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है कार्तिक ने आखिरकार करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से खुद को हटाने के बारे में बात की और स्पष्ट किया कि फीस इसका कारण नहीं थी।

Kartik Aaryan and Karan Johar

भूल भुलैया 2 के अभिनेता ने हाल ही में लोकप्रिय चैट शो 'आप की अदालत' में पहली बार फिल्म से बाहर किए जाने पर बात की। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने ये प्रोजेक्ट क्यों छोड़ा? कार्तिक आर्यन ने कहा, 'ऐसा कभी-कभी होता है। मैंने इस बारे में पहले बात नहीं की है। मैं उस पर विश्वास करता हूं जो मेरी मां ने मुझे सिखाया है और यही मेरे वैल्यूज भी हैं... जब दो लोगों के बीच झगड़ा होता है तो छोटे को इसके बारे में कभी नहीं बोलना चाहिए। मैं उसका पालन करता हूं और इसलिए मैं इसके बारे में कभी नहीं बोलता।'

End of Feed