बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने Kartik Aaryan को बताया सेल्फमेड स्टार तो भूल भुलैया 2 एक्टर ने कहा, 'उनके जैसी हीरोइन का ऐसी बात कहना...'

Kartik on Kangana's Self made star comment: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन को सेल्फमेड स्टार बताया था। बीती रात कार्तिक आर्यन ने अदाकारा के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा है कि वो शुक्रगुजार हैं कि कंगना रनौत जैसी स्टार ने उनके लिए ऐसी बात बोली है।

Image

Kangana Ranaut ने Kartik Aaryan को बताया सेल्फमेड स्टार तो भूल भुलैया 2 एक्टर ने कहा, 'उनके जैसी हीरोइन का ऐसी बात कहना...'

Kartik on Kangana's Self made star comment: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत बहुत ही मुश्किल से किसी एक्टर की तारीफ करती हैं। अक्सर उन्हें अपने साथी कलाकारों को ट्रोल करते हुए ही देखा जाता है। अदाकारा कंगना रनौत जिस एक्टर की तारीफ कर देती हैं, लोग उसे खुशनसीब समझते हैं। बॉलीवुड के यंग एक्टर कार्तिक आर्यन की कंगना रनौत ने कुछ वक्त पहले तारीफ की थी और कहा था कि वो सेल्फ मेड एक्टर हैं। कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन के बारे में कहा था, 'कार्तिक सेल्फ मेड स्टार है। वो अपने काम से काम रखता है। वो किसी कैंप या ग्रुप का हिस्सा नहीं है। वो काफी कूल है।'

कंगना रनौत के इस कमेंट पर कार्तिक आर्यन ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। बीती रात वो एक इवेंट को अटेंड करने के लिए पहुंचे, जहां मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा। कार्तिक आर्यन ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि वो खुद को शुक्रगुजार मानते हैं कि कंगना रनौत ने उनकी इतनी तारीफ की है। कार्तिक आर्यन ने कहा है, 'मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी तारीफ की है। मैं उनके काम का फैन रहा हूं। उनके जैसी अदाकारा से ऐसा कमेंट आना मेरे लिए बड़ी बात है।'

कार्तिक आर्यन कुछ दिनों पहले अपनी नई फिल्म शहजादा लेकर दर्शकों के सामने आए थे, जो सफल नहीं रही। फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। शहजादा में कार्तिक के साथ कृति सेनन दिखाई दी थीं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने लुका छुपी में काफी पसंद किया था लेकिन शहजादा को दर्शकों ने वैसा प्यार नहीं दिया। वैसे आपको क्या लगता है, कार्तिक आर्यन की सफलता वाकई लोगों के लिए इतनी प्रेरणादायक है या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article