बॉलीवुड

Kartik Aaryan ने ठुकराया Border 2 का ऑफर, एक्टर ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेकर्स को किया मना!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 5, 2023, 08:55 AM IST

Kartik Aaryan Border 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गदर 2 की सक्सेस के बाद अब बॉर्डर 2 को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही हैं कि मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर कार्तिक आर्यन के पास पहुंचे हैं।

Image

Kartik Aaryan Rejected Border 2

Kartik Aaryan Border 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गदर 2 की सक्सेस के बाद अब बॉर्डर 2 को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही हैं कि मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर कार्तिक आर्यन के पास पहुंचे हैं। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि कार्तिक ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद फिल्म करने से इनकार कर दिया है। बॉर्डर 2 में मल्टीकास्ट के साथ फीचर होने का आइडिया कार्तिक आर्यन को एक्साइट नहीं कर रहा है। वह अपने करियर के इस स्टेज पर एकमल्टी स्टारर फिल्म में कास्ट होने से खुद को रोक रहे हैं।

गदर 2 की अपार सफलता के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में यंग स्टारकास्ट को जोड़ना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। इसी वजह से मेकर्स कार्तिक के पास एक अहम रोल लेकर पहुंचे हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

बॉर्डर 2 में नहीं शामिल होना चाहते कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन के पास मेकर्स गदर 2 की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे हैं। मेकर्स आयुष्मान खुराना, सनी देओल और कार्तिक आर्यन समेत कुछ और नए एक्टर्स के साथ फिल्म की कास्टिंग पूरी करना चाहते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन ने फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article