Chandu Champion से रिलीज हुआ कार्तिक आर्यन का नया लुक, हाथ में बॉक्सिंग के ग्लोव्स पहले दिखे एक्टर

Chandu Champion New Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Chamopion) का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में बॉक्सिंग ग्लोव्स पहने दिख रहे हैं। कार्तिक का ये नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Chandu Champion New Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Chamopion) 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका प्रमोशन शुरू हो गया है। एक के बाद एक फिल्म से कार्तिक आर्यन के नए लुक सामने आ रहे हैं। चंदू चैम्पियन का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में बॉक्सिंग ग्लोव्स पहने दिख रहे हैं। कार्तिक का ये नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस लुक में भी कार्तिक को पहचानना काफी मुश्किल है। बीते दिन भी कार्तिक की फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें वह दौड़ते हुए दिख रहे हैं।

End of Feed