बॉलीवुड

Chandu Champion से रिलीज हुआ कार्तिक आर्यन का नया लुक, हाथ में बॉक्सिंग के ग्लोव्स पहले दिखे एक्टर

Chandu Champion New Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Chamopion) का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में बॉक्सिंग ग्लोव्स पहने दिख रहे हैं। कार्तिक का ये नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Kartik Aaryan's Chandu Champion New poster

Chandu Champion New Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Chamopion) 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका प्रमोशन शुरू हो गया है। एक के बाद एक फिल्म से कार्तिक आर्यन के नए लुक सामने आ रहे हैं। चंदू चैम्पियन का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में बॉक्सिंग ग्लोव्स पहने दिख रहे हैं। कार्तिक का ये नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस लुक में भी कार्तिक को पहचानना काफी मुश्किल है। बीते दिन भी कार्तिक की फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें वह दौड़ते हुए दिख रहे हैं।

पोस्टर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और मीम्स बनने भी शुरू हो गई हैं। आइए चंदू चैम्पियन के इस नए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

चंदू चैम्पियन का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म चंदू चैम्पियन अगले महीने ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बजरंगी भाईजान फेम डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में चंदू चैम्पियन को बनाया गया है, इस वजह से दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब फिल्म के इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन बॉक्सिंग रिंग के अंदर, ग्लोव्स पहने नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये लुक भी काफी वायरल हो रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article