Shehzada Movie Twitter Review: कार्तिक आर्यन को फैन्स बता रहे एक्टिंग का 'शहजादा', बोले- 'पैसा वसूल है फिल्म'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 12:43 PM IST

kartik aaryan and Kriti sanon Shehzada Movie Twitter Review in Hindi: शाहरुख खान की पठान के साथ फिल्म शहजादा के क्लैश को टालने के लिए इसकी रिलीज डेट 10 फरवरी से बदलकर 17 की गई थी। अब कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को इसका फायदा मिलता नजर आ रहा है।

Shehzada Movie Twitter Review in Hindi: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की शहजादा ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। 2 घंटे 25 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट से दिया है। देश भर में शहजादा को 3000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। हालांकि इसकी टक्कर हॉलीवुड फिल्म एंट मैन 3 से हो रही है। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं।

shehzada twitter review

इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों के ट्विटर पर मिक्स रिएक्शन आ रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'फैमिली एंटरटेनर, सॉलिड, कार्तिक आर्यन एक शानदार सीटीमार की भूमिका में हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'फिल्म शानदार है इसे जरूर देखें...।'

End of Feed