Kartik Aaryan Relative Dead in Hoarding Accident Mumbai: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' से एक्टर से एक्टर का लुक सामने आया था। कार्तिक आर्यन का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब इन सब के बाद कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में हुए हादसे में कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदार के मरने की खबरें सामने आ रही हैं। इन दोनों ही रिश्तेदारों को कार्तिक आर्यन का करीबी बताया जा रहा है।
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का हुआ निधन
मुंबई के घाटकोपर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। इस हादसे में कई लोगों को मरने की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दे कि मुंबई के घाटकोपर में तूफान की वजह से एक बड़ी सी होर्डिंग गिर गई थी, जिसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। अब इस हादसे में कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मरने वाले लोगों में कार्तिक आर्यन के मामा और मामी थे। मामा का नाम मनोज चंसोरिया और मामी का नाम अनीता चंसोरिया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कार्तिक आर्यन के मामा-मामी वीजा बनवाने के लिए मुंबई आए थे। बताया जा रहा है कि इस खबर के सामने आने के बाद से कार्तिक आर्यन काफी परेशान हैं। आपको बता दें इस हादसे में तीन लोगों को निधन की खबरें सामने आई हैं। तीनों मृत लोगों का शव 3 दिन बाद मिला है।
अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं कार्तिक आर्यन
इस हादसे के बाद कार्तिक आर्यन सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन अपने मामा-मामी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आपको बता दें इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
