बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने अपकमिंग फिल्म के लिए कबीर खान से मिलाया हाथ, कश्मीर की सच्ची घटना पर बेस्ड होगी स्टोरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 28, 2026, 11:26 AM IST

Kartik Aaryan New Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर अभी हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है। कार्तिक आर्यन के हाथ कबीर खान की एक बड़ी फिल्म लगी है। इस बार कार्तिक आर्यन एकदम अलग रोल में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Reddit/ Kabir Khan Instagram

Kartik Aaryan New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों के बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अब कार्तिक आर्यन का नाम एक और नई फिल्म से जुड़ रहा है। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। कार्तिक आर्यन की नई अपकमिंग फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन इस बार किस रोल में और किस डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के हाथ लगी नई फिल्म

एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कार्तिक आर्यन की एक नई अपकमिंग फिल्म है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन कबीर खान की अगली फिल्म में किकबॉक्सिंग कोच का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी से प्रेरित है। कार्तिक ने इस रोल के लिए फिजिकल ट्रेनिंग ली है। वो एक ऐसे कोच का किरदार निभा रहे हैं, जो कश्मीर की एक छोटी लड़की को संघर्ष भरे इलाके से निकालकर चैंपियनशिप तक पहुंचाते हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही कश्मीर में शुरू हो चुकी है। कार्तिक ने अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और मार्च से पूरी शूटिंग फिर शुरू करेंगे। ज्यादातर शूटिंग श्रीनगर और पहलगाम में होगी। फिल्म अक्टूबर 2026 तक पूरी हो जाएगी और मिड-2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभी तय नहीं हुआ फिल्म का नाम

फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। ये तजामुल इस्लाम की असली जिंदगी पर आधारित है। तजामुल इस्लाम की सबसे छोटी किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और पहली कश्मीरी लड़की हैं जिन्होंने सब-जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। वो उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की हैं और सिर्फ सात साल की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की। कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article