Kartik Aaryan will not Replace Salman Khan in Sooraj Barjatya's Next: सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर को दर्शक काफी पसंद करते हैं। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी माना जाता है। पिछले कुछ समय से सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। ऐसा सुनने में आ रहा था कि सलमान और सूरज दोबारा इस मूवी के लिए साथ आएंगे लेकिन बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि सूरज बड़जात्या ने कुछ कारणों को चलते कार्तिक को इस फिल्म के लिए साइन किया है। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक ने भाईजान की इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। तो क्या सलमान ही फिल्म में नजर आएंगे? आखिर कार्तिक ने इस फिल्म को करने से इनकार क्यों कर दिया है? यहां इन सवालों के जवाब पर एक नजर डालते हैं।
Salman Khan, Sooraj Barjatya and Kartik Aaryan
यह भी पढ़ें- सारा-कियारा नहीं बल्कि ये है कार्तिक आर्यन की पसंदीदा को-स्टार, नाम जानकार उड़ जाएंगे होश
कार्तिक ने क्यों नहीं किया सलमान खान को रिप्लेस?
हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सूरज बड़जात्या और कार्तिक आर्यन के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में कार्तिक ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया है। कार्तिक इन दिनों कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिस वजह से डेट न होने की वजह से वह सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म नहीं कर पा रहे हैं।वही अगर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट पर नजर डालें तो वह भूल भुलैया 3, कबीर खान की चंदू चैम्पियन और अनुराग बसु की आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। दर्शक कार्तिक आर्यन की तीनों ही फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं सलमान खान भी अगले साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
