Kartik Aaryan in
क्या तेजाब 2.0 में दिखेंगे कार्तिक आर्यन?
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बीते दिनों कई फिल्मों के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीते साल भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन, आशिकी 2 और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों के लिए सुर्खियों में हैं। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक को तेजाब 2.0 के लिए भी कास्ट किया जा सकता है। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा,'ये सच नहीं है।' जिसके बाद यह क्विलर हो गया है कि यह सिर्फ अफवाहें ही थीं।
पहले रणवीर सिंह का नाम आया था सामने
इससे पहले खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह को मूवी में कास्ट किया गया है। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह फिल्म से बाहर हो गए हैं और मेकर्स नए एक्टर की तलाश में हैं।
