Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion New Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। आज 15 मई को चंदू चैम्पियन का नया पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर कबीर खान ने बनाया है, वहीं फिल्म में कार्तिक आर्यन को एक बेहद नए अवतार में देखा जाएगा। इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन की लुक बिल्कुल पहचान ही नहीं आ रहा है। चेहरे से लेकर पूरी बॉडी बिल्कुल अलग लग रही है, पोस्टर में लंगोट रहने हुए कार्तिक आर्यन काफी पतले नजर आ रहे हैं।
Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion New Poster Out
फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब यह पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के सामने आते ही यूजर्स कार्तिक आर्यन के डेडीकेशन की भी तारीफ कर रहे हैं, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
Chandu Champion का नया पोस्टर आया सामने
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन को लेकर अभी से ही काफी हाइप है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाल ने प्रोड्यूस किया है, जिसे 14 जून को देशभर में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले मूवी के इस नए पोस्टर ने फैंस की बेसब्री और भी बढ़ा दी है। लंगोट में भागते हुए कार्तिक आर्यन का ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
