कार्तिक आर्यन ने फुकरे डायरेक्टर संग मिलाया हाथ!! करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस

Kartik to work with Fukrey director: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। कार्तिक आर्यन के साथ इस वक्त हर बड़ा डायरेक्टर काम करना चाहता है। अगर ताजा खबर की मानें तो कार्तिक आर्यन के हाथ डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की नई कॉमेडी मूवी लग गई है, जिसे खुद करण जौहर (Karan Johar) डायरेक्ट करेंगे।

Kartik to work with Fukrey director: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ताना 2 (Dostana 2) के समय काफी अनबन हो गई थी। इस लड़ाई के बाद करण जौहर पर ये आरोप तक लगे थे कि वो कार्तिक आर्यन का करियर खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय में इन दोनों के रिश्ते काफी बदले हैं। दोस्ताना 2 की खट्टी यादें भुलाकर कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी नाम की फिल्म का ऐलान किया, जिसमें अनन्या पांडे अहम किरदार में दिखेंगी। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं, जिसका डायरेक्शन फुकरे फेम मृगदीप सिंह लांबा करेंगे।

Kartik Aryan Karan Johar Mrighdeep Singh Lamba

मृगदीप सिंह लांबा की कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो मृगदीप सिंह लांबा काफी समय से एक कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस कॉमेडी फिल्म का आइडिया करण जौहर को सुनाया, जिन्हें ये काफी पसंद आया। मृगदीप सिंह लांबा ने इस कहानी को तीन भागों में बनाने का प्लान बनाया है, जिसके लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन से बात की है।

End of Feed