कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान संग वायरल हुईं फोटो पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम दोनों साथ में...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2023, 05:16 PM IST

कार्तिक आर्यन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सारा अली खान के साथ वायरल हुई फोटो पर बात की। उन्होंने बताया कि उदयपुर में उस दिन क्या हुआ था। इसी के साथ एक्टर ने बताया कि क्या वो सारा के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। इन दोनों सवालों के जवाब जानकर दर्शकों को झटका लगने वाला है।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले सारा और कार्तिक की उदयपुर से कुछ फोटोज वायरल हुई थी। इन फोटोज के सामने आने के बाद यूजर्स दावा करने लगे थे कि दोनोंं का पैचअप हो गया है।

kartik and sara (1)

kartik and sara (credit pic: instagram)

एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ हुई वायरल फोटोज के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो सारा के साथ कोई फिल्म में नजर आने वाले हैं?

End of Feed